BADDI पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 5 किलो 314 ग्राम गांजा सहित 1 ARREST

Himachal News

DNN बीबीएन (आदित्य चड्ढा)

उद्योगी क्षेत्र बीबीएन में एसआईयू टीम ने मोरपेन रोड पर एक युवक को 5 किलो 314 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमेश निवासी बद्दी के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को एसआईयू टीम ने मोरपेन रोड पर नाकाबंदी की हुई थी, तभी एक व्यक्ति हाथ में थैले लेकर पुलिस को देखकर घबराने लगा, जब पुलिस द्वारा तलाशी ली गई, तो 5 किलो 314 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि एसआईयू टीम ने बीते रात को 5 किलो 314 ग्राम गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिला पुलिस बद्दी द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

News Archives

Latest News