DNN मनाली (रेणुका गोस्वमी)
पर्यटन नगरी मनाली के ट्रेक रूट लामा डुग में पॉव पिसलने से ट्रैकर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मयंक गुरंग उम्र 23 साल के रूप में हुई है। मृतक ट्रैकर धर्मशाला का रहने वाला है तथा कुछ सालों से मनाली के वशिष्ठ में रह रहा था। मृतक युवक म बुधवार को अपने 22 वर्षीय दोस्त छेरिंग के साथ लामाडुग ट्रेक पर गया हुआ था। अचानक मयंक पाव पिसलने से पहाड़ी से नीचे जा गिरा। मयंक का दोस्त छेरिंग भी उसे बचाते हुए पिसल गया लेकिन कुछ ही दूरी में जाकर पहाड़ी में झाड़ियों के बीच फंस गया।
झाड़ियों में फंसे युवक ने पहाड़ी से गिरने की जानकारी घरवालो को दी। पुलिस व रेस्क्यू टीम के साथ युवक छेरिंग के घर वाले घटनास्थल पर रवाना हुए। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवम सम्बंधित खेल संस्थान से दो रेस्क्यू टीम अलग अलग साइड से मौके की तरफ रवाना हुई। जगह का सही पता न होने के कारण रेस्क्यू टीम घण्टो पहाड़ी में भटकती रही। फोन के लोकेशन के आधार पर रेस्क्यू टीम ने घायल छेरिंग को तलाश लिया। पहाड़ी से गिरे मयंक को भी देर रात तलाश लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सर्च ऑपरेशन के बाद देर रात करीब 1:00 बजे रेस्क्यू टीम ने मृतक युवक को खाई से बाहर निकाला।
डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि मयंक (23) पैर फिसलने से ढांक से करीब 300 मीटर गहराई पहाड़ पर जा गिरा। मयंक की ग्लेशियर के बीच में सिर के बल गिरने से मौत हुई, जबकि दूसरा साथी छेरिंग घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस के जवानों ने अटलविहारी वाजपाई पर्वतारोहण संस्थान की रेस्क्यू टीम की मदद से घायल युवक सहित मृतक के शव को मनाली पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। डीएसपी मनाली ने सभी ट्रेकरों से आग्रह किया कि वे बिना गाइड के ट्रेकिंग के लिये न निकले। उन्होंने कहा कि ट्रेकिंग में जाने से पहले पुलिस को सूचित करें ताकि आपात सिथिती में मदद दी जा सके।















