आतंकी हमले के मामले में बद्दी से हुई गिरफ्तारी, हमले की पहले से जानकारी होने का शक, जांच में जुटी पुलिस

Crime Solan

DNN बद्दी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मामले में हिमाचल प्रदेश के बद्दी से पुलिस ने एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र को गिरफ्तार किया है। फेसबुक पर की गई कुछ टिप्पणियों के चलते ऐसा माना जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए इस कश्मीरी छात्र को इस हमले को लेकर पहले से कुछ जानकारियां थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस युवक से कड़ी पूछताछ कर रही है। जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। बद्दी के एक निजी विश्वविद्यालय से सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर कश्मीरी छात्र को गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि पुलवामा आतंकी हमले की जानकारी इस युवक को पहले से थी। हालांकि पूरी बात सामने नहीं आई है। विश्वविद्यालय ने इस मामले को लेकर बरोटीवाला पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 बी के तहत मामला दर्ज कर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

News Archives

Latest News