राशिफल : नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा

Religious Sirmaur

🌹भारतीय पंचांग 17फरवरी2019🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– उत्तरायण
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-फाल्गुन
प्रविष्ठा-5गते
चान्द्रमास-माघ
पक्ष — शुक्लपक्ष .
* वार-् रविवार
तिथि -द्वादशी8:10तकतत्पश्चात त्रयोदशी
नक्षत्र-पुनर्वसु19:5तक
योग–आयुष्मानयोग20:13 तक
करण-बालवनामकरण
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –07:2
सूर्यास्त —18:05पर
सूर्य राशि -कुंभ
चंद्र राशि – मिथुन11:23तत्पश्चात कर्क राशि
17फरवरी 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 12:11से 12:52
राहुकाल-16:30से18:00तक
🌹राशिफल🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मेष- समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा।

वृषभ- जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं। उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है।

मिथुन- जिन लोगों का सहयोग आपने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।

कर्क- अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध से परिजन ना खुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

सिंह- किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवन शैली में परिवर्तन क? योग ?? हैं।

कन्या- सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

तुला- आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

वृश्चिक- अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा।

धनु- समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा।

मकर- व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें। आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बाते करें। वाणी में मधुर रहें।

कुम्भ- अपने अकडू व्यवहार से सभी से दूरियां बड़ा लेंगे। व्यवहार नम्र रहे और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है।

मीन- जल्दबाजी में किए कार्यों में भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सम्पादक-आचार्य आर.एस.शर्मा ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्क सूत्र 94184 96281

News Archives

Latest News