जिला सोलन पत्रकार संघ के चुनाव 16 फरवरी को, संजय हिंदवान होंगे चुनाव पर्यवेक्षक

Politics Solan

DNN सोलन

जिला सोलन पत्रकार संघ का जनरल हाउस वीरवार को प्रेस रूम में प्रधान नरेश पाल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई और वोटर लिस्ट तय की गई। इस दौरान महासचिव मोहन चौहान ने दो वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यो व गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। नरेश पाल ने कार्यकारिणी को भंग कर चुनाव घोषित किए। हाउस में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी 16 फरवरी को प्रधान व महासचिव पद के चुनाव करवाए जाए। चुनाव संपन्न करवाने के लिए संजय हिंदवान को चुनाव पर्यवेक्षक और अमित चौपड़ा को उनका सहयोगी बनाया गया है। नामांकन 13 फरवरी तक होगा जबकि 14 फरवरी को नाम वापस लेने की तिथि तय की गई है। 16 फरवरी को वोटिंग व चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव में 56 सदस्यों को वोटिंग का अधिकार दिया गया है। हाउस में 40 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
इन चुनावों में प्रधान पद के लिए करीब 6 दावेदारों के नाम सामने आ रहे है। इसके कारण मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। 

News Archives

Latest News