DNN कंडाघाट
सोलन जिला के कंडाघाट में हुई कांग्रेस की रैली में कहां जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को एक मंच पर लगाने में कामयाब रही। वहीं दूसरी ओर दोनों नेताओं ने पार्टी को एकजुटता का मंत्र भी दिया। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह भी कह डाला कि आगामी लोकसभा चुनावों से पहले ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी के खिलाफ कार्य किया है। इस मामले में उन्होंने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर पर निशाना भी साधा और कहा कि जिस युवा ने पांवटा में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य किया उसे प्रदेश युकां का अध्यक्ष बनाना सहीं नहीं है। जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू ने इस मुद्दे पर साफ कहा कि यदि उनके पास लिखित तौर ऐसी कोई शिकायत आती, तो वे मामले में कार्रवाई अवश्य करते।
कुल मिलाकर कांगे्रस के इस सम्मेलन में प्रदेश के दोनों दिग्गज नेताओं ने एक मंच पर रहकर पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया वहीं रैली के अंत में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा युवा कांगे्रस अध्यक्ष की घेराबंदी करने से उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वे पार्टी में गलत चीज सहन नहीं करेंगे।
















