9 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

6 फरवरी। सचिव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर अमित कुमार ने जानकरी देते हुए बताया कि अस्पताल कल्याण शाखा,  इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर और उपायुक्त कार्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कर्मचारी संस्था बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के द्वारा संयुक्त रूप से,  ब्लड बैंक बिलासपुर में ब्लड की कमी को देखते हुए 9 फरवरी 2021 को उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर  के प्रांगण में रक्तदान शिविर आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते भी विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से अभी तक 26 ब्लड कैम्पों के माध्यम से 1900 यूनिट ब्लड एकत्र किया जा चुका है जो अपने आप में एक उदाहरण है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि मानवता के इा पुनीत कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लें।

News Archives

Latest News