7 मंत्रियों व 6 सीपीएस को दिलाई गई शपथ

Himachal News Politics Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब 7 मंत्री होंगे। रविवार को 7 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। जिसमें सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को सबसे पहले शपथ दिलाई गई। इसके अलावा विधायक चंद्रकुमार, हर्षवर्धन, जगत सिंह नेगी, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह व रोहित ठाकुर ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 6 विधायकों संजय अवस्थी, रामकुमार, आशीष बुटेल, किशोरीलाल, एमएल ब्राक्टा व सुंदर सिंह ठाकुर को मुख्य संसदीय सचिव की शपथ दिलाई।

News Archives

Latest News