DNN नाहन। संगड़ाह उपमंडल में शनिवार देर रात पिकअप के गहरी खाई में गिरने से 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं 2 अन्य घायल हो गए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्तपाल पहुंचाया गया। यह हादसा श्री रेणुका जी-संगड़ाह मार्ग पर खड़कोली और खेगुआ के बीच पेश आया।
जानकारी के अनुसार पिकअप नंबर एचपी12-7070 में चालक सहित 4 लोग सवार थे, जो ददाहू से उंगर-कांडो की तरफ जा रहे थे। इसी बीच पिकअप दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दुर्गा राम व सतपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि जय प्रकाश व चालक रविंद्र हादसे में घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सड़क तक पहुंचाया गया। यहां से दोनों घायलों को ददाहू अस्पताल ले जाया गया। जय प्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि चालक रविंद्र का ददाहू में ही उपचार चल रहा है।
उधर संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार को शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।















