DNN शिमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को कर्ज से उबारने के लिए यहां पर विशेष आर्थिक पैकेज दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्वेस्टर मीट में आ रहे हैं, ऐसे में होने हिमाचल प्रदेश के लोगों को लाभ देने के लिए आर्थिक पर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा महंगाई आर्थिक मंदी और सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस 6 नवंबर से 14 नवंबर तक जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी और इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल सहित विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट में आने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्वेस्टर मीट में आ क्यों रहे हैं? यह मीट तो सरकार और निवेशकों के बीच होने वाली है। अगर नरेंद्र मोदी आ ही रहे हैं तो वह आर्थिक पैकेज दें, जिससे हिमाचल के निवेशकों और सरकार को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा जयराम सरकार अभी तक 4000 करोड़ कर्ज ले चुकी है और ऋण लेकर चल रही सरकार को मदद पहुंचाने के लिए नरेंद्र मोदी को इस दिशा में आर्थिक पैकेज प्रदान करना चाहिए।















