DNN धर्मपुर
27 सितम्बर। जिला की धर्मपुर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह मामला एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया है जो कि मुर्गों की टांगों को बांधकर घुटनों में लटका कर उन्हें बड़ी निर्दयता से बेच रहा था।
पुलिस के अनुसार पुलिस की एक टीम गश्त पर थी और इसी दौरान वह सूखी जोड़ी पहुंची और पाया कि यश फिश कॉर्नर के नजदीक एक व्यक्ति एक गाड़ी से मुर्गे निकाल रहा हैं तथा 5-5 मुर्गों की टांगों को बांधकर उन्हें गुच्छे में उल्टा लटकाकर बड़ी निर्दयता से बेच रहा था। पुलिस ने व्यक्ति का नाम पूछने पर उसने अपनी पहचान विक्रांत निवासी सुबाथू बताई। इसके पास करीब डेढ़ सौ मुर्गे थे। पुलिस ने पाया कि विक्रांत 5-5 मुर्गों की टांगों को इकट्ठा बांधकर तथा टांगों से पकड़कर उन्हें उल्टा लटका कर उनके प्रति क्रूरता कर रहा है। इस पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















