DNN धर्मपुर
जिला सोलन के पुलिस थाना धर्मपुर की टीम को शनिवार दोपहर को गश्त के दौरान जोहड़जी में गद्दी समुदाय के एक व्यक्ति से 430 ग्राम चरस बरामद करने मे सफलता मिली है। जिसकी पहचान जिला कांगड़ा निवासी सिधु राम के तोर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी गद्दी समुदाय से संबंधित है और वह यहां पर भेड़ बकरियां लेकर जा रहा था इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोककर चेक किया और उसके पास से 430 ग्राम चरस बरामद हुई।















