4 सितंबर को ऊना में होगा रोजगार मेला

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

28 अगस्त श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 4 सितंबर को आईटीआई बंगाना जिला ऊना में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में सोलन जिला के अधिक से अधिक शिक्षित पांचवी, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एवं स्नात्तक उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी प्राप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 4 सितंबर को उक्त स्थान पर पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं।

Latest News