4 मंजिला मकान में देर रात लगी आग 8 परिवार हुए बेघर

Crime Himachal News Shimla

DNN शिमला

शिमला जिला के रोहड़ू टिक्कर के तहत नावर में बीती आधी रात गांव गुजांदली के 8 भाईयों पर कहर बनकर टूटी। रात 12 बजे के क़रीब शार्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते 20 से ज़्यादा कमरों के चार मंजिला लकड़ी के मकान को राख के ढेर में तब्दील कर दिया। स्थानीय लोगों व पुलिस अपने स्तर पर साथ लगते मकानों में आग नही लगने दी, लेकिन 8 परिवारों के मकान को नही बचा सकी।

देरी से पहुंची फायर ने आग पर काबू पा लिया है। ग़नीमत ये रही कि इस आगज़नी में किसी की जान नही गई है। लेकिन 8 परिवार कड़कड़ाती ठंड में बेघर हो गए हैं। इस आगज़नी में करोड़ों का नुकसान हुआ है। क्योंकि मकान लकड़ी का बना हुआ है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने आगज़नी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के साथ हर संभव सहायता दी जाएगी।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कराने के आदेश प्रशासन को दिए हैं। शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रोहडू के अलावा उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में भी दो जगह आगजनी की घटना हुई है। उन्होंने प्रशासन को सभी पीड़ितों की तुरंत सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

News Archives

Latest News