3 जून को जिला हॉस्पिटल बिलासपुर मे लगाया जाएँगा दिव्यांगता शिविर- डॉ0 प्रवीण कुमार

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर 

01 जून मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ0 प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जून 2022 को अद्वितीय दिव्यांगता पहचान पत्र  (Unique Disability ID Card)     हेतू दिव्यांगता शिविर का आयोजन  जिला अस्पताल में आयोजित किया जायेगा
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन व्यक्तियों के अधिकार विधेयक 2016 के तहत दिवयांगता के प्रकारों को 7 से बढाकर 21 कर दिया गया है, जिसमें 1,अुंधापन 2, कम दृष्टि 3, कुष्ठ रोग से पीडित व्यक्ति 4, बहरापन 5, लोकोमीटर दिव्यांगता 6, बौनापन 7, बौद्विक दिव्यांगता 8,मानसिक बिमारी 9, ऑथ्टज्म स्पेक्ट्रम विकार 10, सेरेब्रल पाल्सी 11, मस्कुलर डिस्टॉफी 12, जीर्ण तंत्रिका संबंधी स्थितियां 13, विशिष्ट सीखने की अक्षमता 14, मल्टी पल स्केलेरोसिस 15, भाषण और भाषा दिव्यांगता 16, थैलेसीमिया 17, हीमोफिलिया 18,सिकल सेल रोग 19, बहरापन सहित कई दिव्यांगता 20, एसिड अटैक पीडित  21, पार्किसंस रोग हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकरी बताया कि सभी दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र हेतु ऑन लाइन आवेदन कर इस www.swavlambancard.gov.in  वैवसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर पंजीकरण अवश्य करवाएं और विशेष शिविरों में व हर महीने के प्रथम व तीसरे शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में आकर अपना अद्वितीय दिव्यांगता पहचान  (Unique Disability ID Card)     बनवायें।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज राशन कार्ड/वोटर कार्ड/आधार कार्ड तथा दिव्यांग व्यक्ति के 4 फोटो का होना अनिवार्य है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हर महीने के प्रथम व तीसरे शुक्रवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में प्रार्थी की मैडिकल बोर्ड में चिकित्सकों की टीम के द्वारा परीक्षण के बाद दिव्यांगता का आंकलन किया जाता है तथा दिव्यांग प्रार्थियों के पक्ष में दिव्यांगता प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यलय द्वारा जारी किया जाता है, इसके बाद ही प्रार्थी को अपना पंजीकरण सामाजिक कल्याण विभाग में करवाना आवश्यक हैं तथा इसके बाद ही यूनिक डिस्एवलिटी आई डी कार्ड के माध्यम से व्यक्ति सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकता है। उन्होंने जिला के पात्र लोगों से आग्रह किया है कि 3 जून 2022 को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु स्वयं आकर अपना प्रमाण पत्र बनवाएं व सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में डा0 राधा कृष्णन मैडिकल कालेज  हमीरपुर के माानसिक रोग विशेषज्ञ भी विशेष रूप से उपलब्ध  रहेंगे।

News Archives

Latest News