Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्तूबर, 2026 को आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत बद्दी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता दीपक वर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि 29 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक 220/66/33/11 केवी विद्युत उप केन्द्र काठा के तहत काठा एवं उक्त क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने इन क्षेत्रों के लोगों से सहयोग का आग्रह किया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अक्तूबर, 2026 को आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत बद्दी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता दीपक वर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक 66/11 केवी विद्युत उप केन्द्र दवनी के तहत 66 केवी इंडोरमा एवं विनसम, साई, थाना, लोधीमाजरा, जटी माजरा, नंदपुर, जोड़ियां, पन्गा, ठेडा, शाहपुर, डोडवाल, बूथगढ़, किश्नपुरा, ढेला, कौंड़ी, मानकपुर, बनवीरपुर, रोहतवाला, कुईवाला, बसोला, रायपुर, झखोली, मानपुरा इत्यादि क्षेत्रों एवं इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाईयों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।














