27 से 29 तक विभिन्न क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Others Solan

 

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन उपमंडल-3 के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 केवी लाइन के निर्माण के दृष्टिगत 26 तथा 27 जुलाई 2018 को सलाटर हाउस से पडियारा के नाले तक के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के अंतर्गत गांव पनूह, अप्पर थड़ी, भारती, देलगी, ओलगी और आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को पडियारा नाला से लेकर गांव रणो तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिससे रायेपुर, गढासर, रणो, चवार व इसके आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
29 जुलाई को फार्म फैक्ट्री क्योर हैल्थ रणो से लेकर खडियाणा तक की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में यह विद्युत आपूर्ति प्रात: 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से इस अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है।

 

News Archives

Latest News