242 जवानों ने देश की रक्षा की खाई कसम

Himachal News Kasauli Others

डीएनएन सुबाथू
सुबाथू के 14 जीटीसी के एतिहासिक सलारिया स्टेडियम में शनिवार को भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया ! इस आयोजन में कोर्स -132 के 242 जवानों ने 42 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण प्रापत करने के बाद विविधत रूप से भारतीय सेना में शामिल हो गए। सेना में शामिल हुए सभी जवानों को 14 जीटीसी के धर्मगुरु राम बनी पाठक ने गीता पर हाथ रख कर संविधान की रक्षा और देश पर मरमिटने के लिए 242 जवानों को शपथ दिलाई। इन सैनिको में ज्यादातर नेपाल मूल के जवान शामिल हैं। सर्वप्रथम 14 जीटीसी के आफिशिएटिंग कमांडेंट करनल के बी गुरूंग ने भव्य परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। करनल के बी गुरूंग ने सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा की वो विश्व की सबसे महानतम सेना में शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि 42 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग दी जाती है ताकि जब जवान अपनी अपनी यूनिट में जाए तो किसी भी परिस्थितियो का सामना करने के लिए तैयार रहे। करनल के बी गुरूंग ने ट्रेनिंग के दौरान सर्वश्रेसठ प्रदर्शन करने वाले जवान को भी सम्मानित किया ! इस अवसर पर अशोक थापा को बेस्ट रंगरूट के खिताब से नवाजा गया और अशाेक थापा को चांदी की खूखरी और मैडल दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर 14 जीटीसी के सेना बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की और उपसिथत लोगो ने खुखरी डांस का भी आनंद उठाया । वही शपथ कार्यक्रम के दौरान दुश्मनो को धूल चटाने का एक हुनर कार्यक्रम में पेश किया गया। इस मौके पर सेना के उच्च अधिकारी व जवानो के परिजन व गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।

News Archives

Latest News