237 जवानों ने खाई भारत की रक्षा की कसम

Himachal News Others

डीएनएन सबाथू
गीता पर हाथ रखकर भारत की रक्षा करने व देश पर मरने मिटने की शपथ से सुबाथू का सलारिया स्टेडियम गूंज उठा। शनिवार को सलारिया स्टेडियम में भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कोर्स -133 के 237 जवानों ने 42 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण प्रापत करने के बाद विविधत रूप से भारतीय सेना में शामिल हो गए। सेना में शामिल हुए सभी जवानों को 14 जीटीसी के धर्मगुरु राम बनी पाठक ने गीता पर हाथ रख कर संविधान की रक्षा और देश पर मर-मिटने के लिए 237 जवानों को शपथ दिलाई। सर्वप्रथम 14 जीटीसी के कमांडेंट ने भव्य परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। कमांडेंट आर.एस. रावत ने सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा की वो विश्व की सबसे महानतम सेना में शामिल हुए हैं। रावत ने ट्रेनिंग के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जवान को भी सम्मानित किया।

News Archives

Latest News