20 साल बाद घर वापसी हंसी, आंसू और पुरानी यादों से गूंजा एलआर का कैंपस

Others Solan

Dnewsnetwork सोलन, 11 जुलाई

एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शनिवार को Old Students Reunion 2025 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2006 से 2025 तक के पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 20 साल बाद अपने मातृ संस्थान लौटे पूर्व विद्यार्थियों की आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर पुरानी यादों की हंसी साफ देखी गई। सभी ने एक-दूसरे से मुलाकात कर छात्र जीवन की यादों को ताज़ा किया तथा संस्थान के साथ अपने आत्मीय संबंधों को पुनः सशक्त बनाया।

कार्यक्रम का आयोजन एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती शचि सिंह के मार्गदर्शन एवं एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता संधू के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर शचि सिंह ने पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनकी विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्थान को अपने पूर्व विद्यार्थियों पर गर्व है तथा उन्हें सदैव अपने मातृ संस्थान से जुड़े रहकर आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करना चाहिए।

News Archives

Latest News