2 मार्च को होगा IPH कार्यालय का घेराव ग्रामीणों ने बताई ये वजह

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल किसान सभा सोलन की बैठक ग्राम पंचायत सायरी में स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हिमाचल किसान सभा जिला सोलन के सचिव प्यारे लाल वर्मा व क्षेत्रीय कमेटी वाकनाघाट केसचिव अशोक कुमार भी ने विशेष रूप से भाग लिया। इसके अलावा बैठक में सायरी पंचायत से काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर चर्चा की।
बैठक में पिछले पंद्रह वर्षों से ठप पड़ी नशोवा नाला से टिक्कर और गंभर बकेसु सिंचाई परियाजना का मुद्दा खूब गूंजा। बैठक में स्थानीय पंचायत प्रधान ने कहा कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के ढुलमुल रवैये के कारण नशोवा नाला से टिक्कर और गंभर बकेसु सिंचाई परियोजना पिछले डेढ़ दशक से ठप पड़ी है। विभाग से कई बार इस योजना के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने की गुहार लगाई गई है, लेकिन स्थिति जस की तस है।
इस बात को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष है। योजना का कार्य पूर्ण न होने तथा जहां तक योजना तैयार हुई है वहां तक ठीक से कार्य न करने का खामियाजा ग्राम पंचायत सायरी व ममलीग ग्राम पंचायत के सैंकड़ों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बैठक में योजना के क्रियान्वयन में हो रही देरी का मुद्दा खूब गूंजा तथा सभा ने इसके लिए सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग सोलन की ढुलमुल कार्यप्रणाली को जि मेदार ठहराया है। बैठक में सभा पदाािकारियों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की गई है। ज्ञापनों के माध्यम से योजना के अधूरे कार्य को पूर्ण करने तथा इसे नियमित रूप से चलाने की मांग को दोहराया गया है,लेकिन विभाग के कान पर जंू तक नहीं रेंग रही है। आई.पी.एच. विभाग के अधिकारियों दौरा करने के बाद तथा अधिकारियोंं के आश्वासन के बाद सायरी तथा ममलीग के किसानों ने अपनी फसलें उगाने की उम्मीद की थी, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। बैठक में सभा के जिला सचिव प्यारे लाल वर्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना का लाभ अभी तक ग्रामीणों तथा किसानों को नहीं मिल रहा है। जबकि इस परियोजना के लिए कई साल पूर्व सरकार ने लाखों रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। बावजूद विभाग इस परियोजना को डेढ़ दशक का समय बीत जाने के बावजूद भी पूर्ण नहीं कर पाया है। वर्मा ने कहा कि न जाने क्या कारण है कि विभाग इस परियोजना के आधे-अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
बैठक में हिमाचल किसान सभा ने मांग की है कि जल्द ही इन परियोजनाओं का कार्य शुरू किया जाए। इन परियोजनाओं का काम उद्घाटन के बाद ही शुरू किया जाए। यदि काम उद््घाटन किए बिना ही शुरू किया गया तो हिमाचल किसान सभा इसका विरोध करेगी। बैठक में सर्वस मति से निर्णय लिया गया कि यदि विभाग ने दोनों ही परियोजनाओं का कार्य जल्द शुरू नहीं किया तो सभा आगामी 2 मार्च,2020 को सिंचाई विभाग के सोलन स्थित अधिशाषी अभियंता के कार्यलय का घेराव करेगी। बैठक में राकेश शर्मा, लक्ष्मी सिंह जसवाल,सोहनलाल,अंकुर मेहता,रमेशचंद जगदीश शर्मा इत्यादि सदस्य शामिल रहे।

News Archives