DNN धर्मशाला (कांगड़ा) ब्यूरो
14 अक्तूबर। सहायक आयुक्त (उपायुक्त), डॉ0 मदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि टाण्डा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 19 व 20 अक्तूबर, 2020 को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा । उन्होंने ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी के लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह फायरिंग रेंज में न स्वयं जाएं तथा अपने पालतु पशुओं को भी न जाने दें ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।















