19 व 18 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 11 के.वी. गुरुद्वारा फीडर से संचालित कुछ क्षेत्रों में 18 जुलाई, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 18 जुलाई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक पॉवर हाउस मार्ग, सपरुन गुरुद्वारा, ज़िला परिषद, पोस्ट ऑफिस, सुगंधा अपार्टमेंट, ज़िला लोक सम्पर्क कार्यालय तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त समय व तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

19 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 19 जुलाई, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने दी।
दीपक वर्मा ने कहा कि 19 जुलाई, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक भटोलीकलां, हिलटॉप, दसोमाजरा, भटोलीखुर्द, भौनीभटोली, यूनिकेमचौक, यूनिकेम-1, 2, 3, औद्योगिक क्षेत्र भटोलीकलां आदि तथा इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News