17 सितंबर को 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगें हिमाचल विधानसभा को संबोधित

Others Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश को अस्तित्व में आए हुए 50 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। प्रदेश इस वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है इसके उपलक्ष्य में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 17 सितंबर को हिमाचल विधानसभा को सम्बोधित करेंगे। इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष ने दी। विपिन परमार ने कहा कि हिमाचल के अस्तित्व के 50 वर्ष पूर्ण हो गए है। हिमाचल सरकार 50 वर्षों के विकास की गाथाओं का अलग अलग कार्यकर्मो के माध्यम से व्याख्यान कर रही है। कोरोना के चलते यह कार्यक्रम पहले नही हो पाए। अब कोरोना के नियमो के अनुरुप ही कार्यक्रम किए जायेंगे। इसी के अंतर्गत 17 सितंबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 11 बजे हिमाचल विधानसभा में संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी सदस्य विधान सभा के सदस्य रहे है उन्हें आमंत्रण दिया गया है। सभी अतिथियों के रहने का इंतजाम विधानसभा सचिवालय ने किया है। इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य उन सभी महान विभूतियों को याद करने का है जिन्होंने हिमाचल के विकास की गाथा लिखी है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व दो राष्ट्रपति विधानसभा को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुल वर्तमान व निवर्तमान 93 MLA व 11 सांसदो ने कार्यक्रम में आने के लिए सहमति जताई है। आगन्तुको को आने की अनुमति नही दी गई है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा के 96 कर्मी का आरटीपीसीआर टेस्ट होगा। विपिन परमार ने बताया कि 12 बजे कार्यक्रम के बाद लाइब्रेरी हाल में वर्तमान व निवर्तमान विधायकों का सम्मान समारोह होगा जिसमें पूर्व के मुख्यमंत्री, नेता विपक्ष सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

News Archives

Latest News