17 मार्च को कुठाड़ व आसपास के कई क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली

Others Solan

DNN सुबाथू

15 मार्च : विद्युत उपमंडल सुबाथू के अधीन 11 केवी कुठाड़ लाइन के रख-रखाव के कारण बुधवार 17 मार्च को सुबह 10 बजे से सायं 6.30 बजे तक कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग के सहायक अभियंता ई. विपुल कश्यप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान कुठाड़, जगजीतनगर, बनलगी, खालटू, च्याली, खारसी, नौती, दाड़वा और आसपास के गांवों में बिजली बंद रखी जाएगी। इस असुविधा के दौरान उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News