DNN कुल्लु
14 अक्टूबर। अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता विद्युत मंडल कुल्लू नरेन्द्र ठाकुर ने सूचित किया है कि 33/11केवी विद्युत उप केन्द्र कुल्लू की आवश्यक मुरम्मत व रख-रखाव कार्य के चलते इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों कुल्लू शहर, सरवरी, अखाड़ा, गांधीनगर, कोलीबेहड़, खराहल, लग वैली, सेउबाग, बबेली इत्यादि में 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।















