1500 किलोमीटर सफर तय करके अपहरण के आरोपी को दबोच लाई पुलिस

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बद्दी ( रेखा शर्मा)
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से 12 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरणकर्ता को जिला पुलिस बद्दी की टीम पंद्रह सौ किलोमीटर का सफर तय करके दबोच लाई। पुलिस ने बच्ची को बिहार से बरामद कर मेडिकल करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। जबकि आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि बीती 1 सितंबर को बद्दी में दुकान पर गई 12 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया गया था। जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने सब जगह बच्ची की तलाश की, लेकिन कुछ अतापता नहीं चल पाया। जिसके बाद 2 सितंबर को बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज और मोबाईल लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। बच्ची के ब्यानों के अनुसार जब वह दुकान पर सामान लेने जा रही थी तो रास्ते में उसे बुआ की बेटी का रिश्तेदार मिला और यह कहकर अपने साथ ले गया कि दिल्ली में उसकी बहन की तबीयत खराब और वह उसे बुला रही थी। जिसके बाद आरोपी बच्ची को दिल्ली ले जाने की बजाए बिहार अपने घर ले गया।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि जिला पुलिस ने अपहरण के आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाकर बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को आरोपी के साथ देखा था। जिसके बाद मोबाईल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है ।

News Archives

Latest News