15 व 16 फरवरी को बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

Chamba Others
DNN चंबा 
13 फरवरी। चम्बा-जरांगला  फीडर के  तहत  रजेरा के समीप विद्युत लाइन को  बदलने और आवश्यक मरम्मत और रखरखाव  कार्यों के कारण 15 व 16 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक  विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी ।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल न.-1 राज सिंह ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 के. वी. विद्युत् उपकेन्द्र  जारांगला से निकलने वाले सभी 11 के. वी. फीडरों के  तहत 11 केवी राख, करियां, जीआईएस व पॉवर ग्रिड के अंतर्गत आने वाले सभी  उपभोक्ताओं की विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि लाइन  मुरम्मत का कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर  करेगा। उन्होंने इस क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील भी  की है ।

Latest News