108 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी

Arki Others

DNN दाड़लाघाट (आशीष)
दाड़लाघाट क्षेत्र में 108 एंबुलेंस में तैनात कर्मचारियों ने रविवार को एक महिला का सफलतापूर्वक प्रसव करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह समय करीब 7.21 बजे 108 एंबुलेंस पर सूचना प्राप्त हुई कि कश्लोग पंचायत के गांव सेरा की एक महिला कमला देवी की तबीयत बहुत खराब है।

महिला की तबीयत अधिक बिगने पर एंबुलेंस में ही करवाया प्रसव,जिस पर दाड़लाघाट से 108 एंबुलेंस लेकर टेक्नीशियन सुशील स्याल और चालक अमित कुमार मौके पर पहुंचे और महिला की तबीयत अधिक खराब होने के कारण उच्च चिकित्सक डॉक्टर पुरोहित के साथ संपर्क करके उसे प्राथमिक उपचार दिया।लेकिन महिला की हालत में सुधार न होने पर उन्होंने महिला का प्रसव वाहन में ही करवाने का निर्णय लिया।जिसके बाद उसका सफलतापूर्वक प्रसव कराड़ा गली से पीछे करवाया गया और महिला ने एक लड़की को जन्म दिया।प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है और उनकी जान बचने में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई।प्रसव के बाद उन्हें एफआरयू अर्की में भर्ती करवाया गया है।टेक्नीशियन सुशील स्याल ने बताया कि यह डिलीवरी प्री मच्युर थी।

 

News Archives

Latest News