DNN मंडी
9 अगस्त। विद्युत उपमंडल नम्बर-2 मंडी सहायक अभियन्ता सुनील शर्मा ने जानकारी दी है कि 10 अगस्त को विद्युत अनुभाग तल्याहड़ के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र देवधार, तल्याहड़, मस्वारी, गल्ला, घत्रवाग, मराथू, तरवाहर, पधर व आसपास के क्षेत्र में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 10 अगस्त को उच्चतम आवेग की तारों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। मौसम खराब होने की स्थिति में मरम्मत का कार्य अगले दिन किया जाएगा। सहायक अभियन्ता ने उक्त क्षेत्र के लोगों से सहयोग करने की अपील की है।















