DNN मंडी
09 अगस्त। सहायक अभियंता ई. होशियार सिंह विद्युत उप-मण्डल नंबर-3 मंडी ने यह जानकारी दी है कि 33 केवी. पंडोह उच्च ताप विद्युत लाईन की री-कंडक्टररिंग एवं रख-रखाव के कार्य हेतू 10 अगस्त, 2021 को धॅसीधार और आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और बताया कि मौसम के खराब रहने की स्थिति में कार्य को स्थगित अथवा अगले दिन किया जा सकता है।















