Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 03 अक्तूबर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता नालागढ़ नम्बर-1 सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर. वर्मा ने कहा कि 03 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक वार्ड नम्बर 1, 2, 3, 4, 5, 8 व 9, राजकीय अस्पताल, पशु औषधालय, लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, मिनी सचिवालय, उपमण्डलाधिकारी कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय, पुलिस थाना, जल शक्ति विभाग कार्यालय, बी.एस.एन.एल. कार्यालय, आकाश अस्पताल, पी.जी. कॉलेज, रामलील मैदान, पुराना बाज़ार, मल्होत्रा चौक, फोर्ट रिसोर्ट, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अनाज मण्डी, रोपड़ रोड, युको बैंक, मेहता मार्किट, सुरेन्द्रा पब्लिक स्कूल इत्यादि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
वहीं दूसरीे ओर सहायक अभियंता नालागढ़ शिव कुमार ने कहा कि 03 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक औद्योगिक इकाइयां टी.वी.एस., वाल्लास, सारा टेक्सटाइल्स, सिन्टेक्स और टीमको स्टील की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।














