हुड़दंग रोकने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां, FIR

Crime Mandi

DNN मंडी
03 जुलाई। जिला मंडी में शरारती तत्वों द्वारा डंडे और तलवार के साथ शहर के एक चौक पर हुडदंग मचाने का मामला सामने आया है। मामला मंडी जिला के रोटरी चौक का है जिसमे पंजाब नंबर की एक फार्चुनर कार से कुछ लोग हाथों में डंडे और तलवार लेकर सड़क पर उतरे और हुड़दंग मचाने लगे। शहर के भगवान मोहल्ला निवासी के दो युवको अनिल शर्मा और हितेश ने जब इन पंजाब के हुडदंगबाजों के खिलाफ आवाज बुलंद की तो इन दोनों युवको पर आरोपियों ने डंडों से बरसात करदी व एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया। हमले को रोकने के लिए युवक ने अपना हाथ आगे बढ़ाया तो उसकी उंगलियां कट गई। वारदात को अंजाम देने के बाद फार्चुनर कार पर आए सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। एएसपी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की प्राथमिक उपचार हेतु घायल युवको को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पहुँचाया गया । जिसके बाद एक युवक को उपचार के बाद घर भेज दिया गया वहीं दूसरे युवक को अनिल शर्मा को चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News Archives

Latest News