मुख्यमंत्री दो दिन के कुल्लू दौरे पर

Kullu Politics

DNN कुल्लू

4 जुलाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिन के कुल्लू दौरे पर रहेंगे। 4 जुलाई को मुख्यमंत्री 1 बजकर 5 मिनट पर भुंतर एयरपोर्ट पर पहुंचेगें। इसके पश्चात वह सर्किट हाऊस कुल्लू जाएंगे। सर्किट हाऊस कुल्लू से 3 बजे वह सड़क मार्ग से मनाली को रवाना होंगे। रात्रि ठहराव उनका मनाली में होगा। 5 जुलाई को वह 10 बजे सासे में मौजूद रहेंगे। 11 बजकर 30 मिनट पर सिसू में और वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से 11 बजकर 50 मिनट पर भुंतर आएंगे। इसके पश्चात देव सदन कुल्लू आने का कार्यक्रम है। 1 बजकर 20 मिनट पर वह सर्किट हाऊस कुल्लू में मौजूद होंगे और वहां लोगों की समस्याओं पर गौर करेंगे। उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाऊस कुल्लू में होगा। 

 

Latest News