हिमाचल में शराब पर लगेगा Cow सेस, हर बोतल पर वसूले जाएंगे 10 रुपए

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

17 मार्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राज्य का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने शराब पर Cow सेस लगाने का ऐलान किया। राज्य में अब शराब की हर बोतल खरीदने पर 10 रुपए काऊ सेस देना होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि सरकार ने इससे 100 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य रखा है।

सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। वर्ष 2023-24 के लिए CM ने 53613 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। 2 घंटे 17 मिनट लंबे भाषण में CM ने हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने का ऐलान करते हुए घोषणाओं की झड़ी लगा दी।

भारी कर्ज से जूझ रहे हिमाचल में सरकार की इनकम बढ़ाने के मकसद से मुख्यमंत्री ने शराब पर काउ-सेस लगाने का ऐलान किया। राज्य में प्रतिबोतल 10 रुपए काउ-सेस वसूला जाएगा। सरकार के इस कदम से राज्य में शराब महंगी होगी।

Latest News