हिमाचल में बारिश का कहर बादल फटने के कारण दुकानों व घरों में पानी घुसा

Kullu Others

DNN कुल्लू , 11 अगस्त
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वीरवार को बरिश होने के कारण भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर बादल फटने के कारण दुकानों व घरों में पानी घुस गया और वे क्षतिगस्त हो गए है। कुल्लू जिला में एक बार फिर बादल फटने की घटनाएं घटी है।
हिमाचल के कुल्लू के आनी में भारी वर्षा के बीच आनी के गुगरा नामक स्थान के पास बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। यहां बादल फटने से आई भयंकर बाढ़केकारण एक चिलिंग प्लांट सहित दो गाडियों व एक बुलेट मोटरसाइकिल के बहने की सूचना है। वहीं दूसरी ओर आनी कस्बे के बीच से बहती देहुरी खड्ड में भी भारी वर्षा के चलते भयंकर बाढ़आई है, जिससे आनी बाजार के पुराने बस अड्डे पर 12 दुकानें बह गई। आनी बाजार में देहुरी खड्ड पर एनएच पर बने बड़े पुल के ढहने की भी आशंका बनी हुई है और इसके साथ बने दूसरे मकानों को खतरा पैदा हो गया है।

News Archives

Latest News