DNN सोलन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने जनमंच, मुख्यमन्त्री सेवा संकल्प हैल्पलाईन, हिम केयर और सहारा जैसी सशक्त योजनाओं के माध्यम से आम जन का जीवन सुगम बनाने की दिशा मंे कार्य किया है। डाॅ. सैजल आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
स्वास्थ्य मन्त्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस एवं गृह रक्षा द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक पंकज सन्धू ने परेड का नेतृत्व किया।
उन्होंने इससे पूर्व कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की और से शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि भी अर्पित की।
75वें हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोेदी का सन्देश भी प्रसारित किया गया।
डाॅ. सैजल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकर ने ऐसी योजनाएं प्रारंभ की हैं जो जन-जन को समय पर सहायता प्रदान कर रही हंै। उन्होंने कहा कि 25 जनमंच के माध्यम से अभी तक प्रदेश में प्राप्त 54000 से अधिक शिकायतों में से अधिक का निपटारा किया जा चुका है। मुख्यमन्त्री सेवा संकल्प हैल्पलाईन-1100 का लाभ उठाकर लोग अपने घर से ही 03 लाख से अधिक शिकायतों का समाधान प्रप्त कर चुके हैं।
स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा जा रहा है। हिमकेयर योजना के अंतर्गत एक परिवार के पांच सदस्यों को एक वर्ष में 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। योजना के तहत अभी तक लगभग 5 लाख 40 हज़ार परिवार पंजीकृत किए गए हैं तथा 2 लाख 40 हज़ार लोगों के निःशुल्क उपचार के लिए 218 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में इस योजना के तहत अभी तक लगभग 22000 पंजीकृत रोगियों को स्वास्थ्य बीमा के रूप में 12 करोड़ रुपए से अधिक उपलब्ध करवाए गए हैं।
डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के गम्भीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत 3 हज़ार रुपये की मासिक आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के तहत लगभग 18 हज़ार रोगियों को उपचार के लिए 60 करोड़ 50 हज़ार रुपये प्रदान किए गए हैं।

DNN धर्मशाला, 15 अप्रैल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वज फहराया तथा मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इससे पहले शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्वांजलि भी अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आज़ादी के ठीक 8 माह बाद 15 अपै्रल 1948 को हमारा यह खूबसूरत पहाड़ी प्रदेश 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों के विलय से केन्द्र शासित चीफ कमीशनर्स प्रोविन्स के रूप में अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा कि यह दिवस हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों, वीर जवानों की शौर्यगाथा और राज्य को निरन्तर विकास पथ पर आगे ले जाने में प्रदेशवासियों की कड़ी मेहनत का पर्व है।
उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के बाद हिमाचल प्रदेश ने विकास की राह पर तेज़ी से अपने कदम आगे बढ़ाए और आज यह प्रदेश केवल पहाड़ी राज्यों ही नहीं बल्कि देश के अन्य बड़े राज्यों के लिए भी विकास का मॉडल बना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी पहली ही मंत्रिमंडल की बैठक में बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की जिसे अब घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि चालू वित वर्ष में एक लाख और लोगांे को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिलेगा। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में 2 लाख 21 हज़ार लोगांे को पेंशन स्वीकृत की गई है। वर्ष 2017 में जब भाजपा सरकार सत्ता में आई, उस समय सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर करीब 436 करोड़ रुपये खर्च किए जाते थे जबकि आज 1300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उठाने से वंचित रहे प्रदेश के पात्र परिवारों के लिए हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरम्भ की। योजना के अंतर्गत प्रदेश के 3 लाख 25 हज़ार परिवारों तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1 लाख 37 हज़ार परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन सहित तीन सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस वित्त वर्ष से इन दोनों योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को एक और अतिरिक्त निःशुल्क सिलेंडर प्रदान करने का निर्णय लिया है।
बिलासपुर, 15 अप्रैल।
हिमाचल प्रदेश ने 15 अप्रैल 1948 को इसके गठन के पश्चात उन्नति और विकास की यात्रा शून्य से शुरु की। इसके पश्चात हर हिमाचल वासी ने इमानदारी और कड़ी मेहनत के दम पर प्रदेश को शिखर पर पहुंचाने में अपना योगदान दिया। ये बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के मौके पर कही। वे मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री वाईएस परमार और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि के चलते हिमाचल आज कई कीर्तीमान स्थापित कर पाया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों के योगदान को भी याद किया।
मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि हिमाचल ने विकास का जो सफर शुरु किया वो अनवरत जारी है। कठिन चुनौतियों के बावजूद प्रदेश ने पर्यटन, ऊर्जा, बागवानी, सामाजिक सुरक्षा, सतत विकास, शिक्षा, अधोसंरचना सहित तमाम क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल की है। आज प्रदेश हर क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने बीते 7 दशकों में विकास की जो गाथा लिखी, उसे वर्तमान प्रदेश सरकार दो कदम आगे बढ़ा रही है। वर्तमान में सरकार लोक कल्याण को प्राथमिकता में रखकर निर्णय ले रही है ताकि प्रदेश के आमजन को आधुनिक सुख सुविधाओं से जोड़ा जा सके। कोरोना काल जैसी विकट परिस्थितियों में भी सरकार आमजन के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत न आने वाले प्रदेशवासियों के लिए सरकार ने हिमकेयर योजना शुरु की। लगभग हर प्रदेशवासी के स्वास्थ्य को इसके तहत कवर किया जा रहा है। इसके तहत 5 लाख 40 हजार परिवार पंजीकृत किए गए हैं। 5 लाख तक का इलाज इसमें लोगों को मुफ्त मुहैया करवाया जा रहा है। 218 करोड़ की राशि सरकार इस पर वहन कर चुकी है। इस योजना के अंतर्गत नए परिवारों का पंजीकरण अब पूरे साल होता रहेगा। मंत्री ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन की उम्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिशा निर्देशों के पश्चात 80 साल से 70 साल और अब 60 साल हो चुकी है और इसकी राशि अधकितम 1700 रुपए कर दी गई है। इस पर पहले के मुकाबले करीब तीन गुणा बजट खर्च किया जा रहा है।

जल शक्ति मंत्री ने की मंडी में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता, ऐतिहासिक सेरी मंच पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
मंडी, 15 अप्रैल । जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आज (शुक्रवार) मंडी में आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता की और ऐतिहासिक सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके बाद उन्होंने पुलिस, गृह रक्षा के जवानों और एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस मौके अपने संबोधन में महेंद्र सिंह ठाकुर ने मंडी जिला वासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी और हिमाचल प्रदेश को पहचान दिलाने वाली सभी महान विभूतियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने अपने 75 सालों की विकास यात्रा में प्रगति के नये प्रतिमान गढ़े हैं। सबके योगदान से आज हिमाचल सर्वांगीण विकास का उत्तम उदाहरण बना है।
जल जीवन मिशन में हिमाचल अव्वल, केंद्र ने दी शाबाशी और इनाम
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घरों में शुद्ध पेयजल की सुचारू व्यवस्था को समर्पित जल जीवन मिशन को लागू करने में हिमाचल देशभर में अव्वल रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल की पीठ तो थपथपाई ही साथ ही इनाम के तौर हाल ही में प्रदेश को 750 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की है।
इससे पहले भी केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 में अव्वल रहने पर 58 करोड रुपये और 2020-21 में प्रेरक प्रदर्शन के लिए 221 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि हिमाचल को दी है।
सवा दो साल में रिकॉर्ड 8.47 लाख नल कनेक्शन
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में पिछले सवा दो सालों में रिकॉर्ड 8.47 लाख घरेलु कार्यशील नल कनेक्शन लगाए गए हैं। शेष बचे करीब 1.19 लाख घरों में भी इस साल के अंत तक कनेक्शन लगा दिए जाएंगे।
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर को नल से शुद्ध जल पहुंचाने के संकल्प के साथ 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन शुरू किया था, इससे आम नागरिकों के जीवन में बहुत आसानी हुई है। पिछले सवा दो सालों में जिस तरह से घरों में नल से जल पहुंचाया गया है, वह जन आकांक्षाओं और जन भागीदारी की एक बड़ी मिसाल है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रदेश में जल जीवन मिशन में शानदार काम किया गया है। 1948 से 2019 तक जहां प्रदेश में 7.63 घरेलू नल कनेक्शन लगे थे, वहीं बीते सवा दो सालों की अल्प अवधि में रिकॉर्ड 8.47 लाख घरेलू नल कनेक्शन लगाए गए हैं।















