DNN नाहन
15 अप्रैल। हिमाचल दिवस और नवरात्रि के चौदस के पावन अवसर पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने सिरमौर विशेषकर नाहन विधानसभा क्षेत्र को अनाज मंडी (गेहूं खरीद केन्द्र) का ऐतिहासिक तोहफा दिया है। आज धौलाकुंआ में फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अनाज मंडी यानि गेहूं खरीद केन्द्र आरम्भ किया गया, जिसका उदघाटन नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने किया।
अनाज मंडी के उदघाटन पर डा. बिन्दल ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसान हितैषी है। किसानों को किसान सम्मान निधि का पैसा लगातार उनके खातों में मिल रहा है और आज धौलाकुंआ में किसान अनाज मंडी का आरम्भ हुआ है, जिसके लिए किसान भाइयों को बधाई।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि इससे पहले क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल के विक्रय के लिए हरियाणा की विभिन्न मंडियों में जाने पड़ता था जहां समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी, किन्तु अब घर द्वार पर ही अनाज मंडी का खुलना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछली बार किसानों को समय पर भुगतान नहीं हुआ था,
जिसे देखते हुए हमने सरकार के समक्ष अपने किसानों का पक्ष जोरदार ढंग से रखा और धौलाकुंुआ में अनाज मंडी केन्द्र खोलने का ऐतिहासिक निर्णय लिया जिसे रिकार्ड समय में खोला गया है।
डा. बिन्दल ने अनाज मंडी खोलने के लिए फूड कारपोरेशन आफ इंडिया, मंडी विपणन समिति हिमाचल प्रदेश का विशेष तौर पर आभार जताया, जिन्होंने कम समय में किसानों को गेहूं खरीद केन्द्र को इस सीजन में प्रारम्भ करने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास इन मंडी को आने वाले स्थायी बनाने का प्रयास रहेगा ताकि इस केन्द्र का लाभ किसानों को लगातार मिलता रहे। उन्होंने कहा कि इस मंडी से इलाके के करीब 15 पंचायतों के किसानों को लाभ मिलेगा। डॉ राजीव बिंदल, विधायक, नाहन















