हिमखंड की चपेट में आई एचआरटीसी बस, एक की मौत, 7 घायल

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा(पांगी)

26 जून। हिमाचल के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। पांगी से चंबा आ रही एचआरटीसी की बस हिमखंड की चपेट में आ गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हिमखंड की चपेट में आनेसे कैंटर, पिकअप और बोलेरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।यह हादसा साच पास से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। सूचना मिलने पर तीसा प्रशासन ने मौके पर दो एंबुलेंस भेजीं। एसडीएम तीसा गिरीश शर्मा ने बताया कि चार घायलों को तीसी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। अन्य घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Latest News