DNN नालागढ़
उपमंडल नालागढ़ की ग्राम पंचयात कश्मीरपुर के मधाला गांव में उस समय सनसनी फैल गई । जिस वक्त गांव के ग्रामीण ने एक युवक के शव को सड़क किनारे देखा। ग्रामीण ने तुरंत इसकी सूचना गांव के प्रधान गुरपाल सिंह को दी। जिसके पश्चात गुरपाल सिंह ने तुरंत मौके पर जाकर देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जोगो थाना प्रभारी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है । मृतक युवक की पहचान वासोवाल निवासी गुरध्यान सिंह उम्र 22 के रूप में हुई हैं ।
वहीं मृतक के मामा जोगिंदर पाल का कहना है कि उनके भांजे की हत्या की गई हैं और सब को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया है । उन्होंने बताया कि गुरध्यान सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वही मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि सड़क किनारे युवक का शव मिला है जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा।
















