इस दिन विद्युत आपूर्ति बाधित

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

26 अप्रैल। सहायक अभियंता, विद्युत उपमण्डल, सिद्धपुर, कर्म चंद भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी.होडल फीडर की आवश्यक मरम्मत एवं उचित रखरखाव का कार्य 23 अपै्रल को किया जाना था, परन्तु मौसम खराब होने के कारण यह कार्य नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि अब 11 के.वी.होडल फीडर की आवश्यक मरम्मत एवं उचित रखरखाव का कार्य कारण 28 अपै्रल को किया जाएगा जिसके कारण फतेहपुर, सिद्धपुर, अप्पर सुक्कड़, लोअर सुक्कड़, होडल, घुरलूनाला, उपाहू और बाग्नी इत्यादि गांवों में दिनांक 28 अपै्रल, 2021 को प्रातः 9.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News