डीएनएन बद्दी
आईपीएच विभाग उपमंडल बद्दी के कर्मचारियों ने नये साल की शुरूआत सफाई अभियान से करते हुए आईपीएच कार्यालय बद्दी व इसके आसपास के क्षेत्र को साफ सूथरा बनाया। जानकारी देते हएु विभाग के कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि इस मौके पर न केवल कार्यालय व साथ लगते क्षेत्र को साफ सूथरा बनाया गया बल्कि सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई कि हर महीने की पहली तारीख को सभी कर्मचारी थोड़ा समय सफाई को देगा ताकि सरकार के स्वच्छता अभियान को बल मिल सके। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता नीरज गुप्ता की देखरेख में यह सफाई अभियान चलाया गया । उन्होंने बताया कि सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार सभी जलस्रोतों व उनके आसपास की सफाई व रंग रंगाई का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ जेई मुकेश कुमार, आर एल गौतम, विवेक गुप्ता, सिनियर ऐस्टिेंट बलबीर सिंह, जुनियर ऐसिसटेंट सुषमा देवी, सहायक सावित्री देवी, बृजेशवर सिंह, ने सफाई अभियान कर ऑफिस के आसपास व साथ लगते जल स्रोतों को साफ सूथरा बनाया।















