डीएनएन सोलन
सोलन व सिरमौर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। रविवार को बिजली सुबह 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक बंद रहेगा। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड के अधिशाषी अभियन्ता सी.एस चावला ने दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सोलन स्थित 132 के.वी विद्युत उप केन्द्र में आवश्यक मुर मत एवं रख-रखाव के दृष्टिगत लिया गया है। इस कारण जिला सोलन में 33/11 के.वी विद्युत उप केन्द्र कथेड़, 33/11 के.वी विद्युत उप केन्द्र कण्डाघाट, 33/11 के.वी विद्युत उप केन्द्र कसौली, 33/11 के.वी विद्युत उप केन्द्र ओ’छघाट तथा जिला सिरमौर में 33/11 के.वी विद्युत उप केन्द्र सराहां को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पाएगी। इन केन्द्रों के अधीन आने वाले क्षेत्रों में प्रात: 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
















