DNN ब्यूरो सोलन (आदित्य सोफत)
सोलन शहर से बीते दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे फ़ूड सप्लीमेंट के तीन सैम्पल फेल हो गए है। फेल हुए इन तीन सैम्पलों में से एक सैम्पल मिक्स ब्रांडेड व सब-स्टेंडर्ड और दो सैम्पल मिक्स ब्रांडेड पाया गया है। विभाग के पास इन तीन सैम्पलों की रिपोर्ट पहुंचने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुकानदारों को नोटिस देने की तैयारी कर रहा है 15 दिनों के भीतर कोई संतोषजनक उत्तर न आने पर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला के अर्की व सायरी क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया है। इस दौरान विभाग ने दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान का चालान व तीन खाद्य पदार्थों के सैंपल भी भरें है। अर्की व सायरी से भरे गए तीन खाद्य पदार्थों के सैम्पल जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजे जाएंगे। इनकी रिपोर्ट आने पर ही विभाग आगामी कार्रवाई करेगा। गौरतलब हो कि जिला खाद्य सुरक्षा विभाग लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए बाजार में बिक रहे प्रत्येक सामान पर नजर बनाए हुए हैं। इसको लेकर बाजारों में उपलब्ध सामानों के सैंपल भरे जा रहे हैं, ताकि किसी की भी सेहत से खिलवाड़ न हो सके। विभाग इस कार्रवाई को बड़ी ही सतर्कता के साथ कर रहा है और रोजाना जिलाभर खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेज रहा है। यही नहीं जिला खाद्य सुरक्षा विभाग बाजारों में बिक रहे फूड सप्लीमेंट पर भी अपनी नजर बनाए हुए हैं। बीते दिनों भी फूड सप्लीमेंट के सैंपल जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजे गए हैं, जिनमें से 3 सैंपल ओके रिपोर्ट जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के पास पहुंच गई है और यह सैंपल फेल पाए गए हैं।
खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिला के अर्की व सायरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान तीन खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे हैं। यह तीन खाद्य पदार्थ रसगुल्ले, कटर व मटरी है। विभाग ने इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इन सैम्पलों की रिपोर्ट 15 दिन के भीतर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के पास पहुंच जाएगी।
निरीक्षण के दौरान विभाग ने किया एक्सपायरी सामान सीज
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक्सपायरी सामान को भी चीज किया है। यह एक्सपायरी सामान दुकानों के भीतर पड़ा हुआ था। विभाग की नजर है जैसे ही इन खाद्य पदार्थों पर पड़ी तो विभाग ने इन्हें सीज कर दिया।
क्या कहते है सहायक आयुक्त
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर का कहना है कि विभाग द्वारा रोजाना की जा रही है। बीते दिनों सोलन शहर से भेजे गए फूड सप्लीमेंट फेल हो गए हैं। इन दुकानदारों को नोटिस भेजा जा रहा है। इसी के साथ शुक्रवार को विभाग की टीम ने अर्की व सायरी क्षेत्र में दुकानों की का निरीक्षण भी किया है, जिसमें टीम ने एक दुकान का चालान व 3 सैंपल भरे हैं, जबकि एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को सीज किया है।















