सोलन शहर के इन क्षेत्रों में 19 अगस्त को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

Others Solan


DNN सोलन ब्यूरो

17 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को, 2020 को सोलन फीडर नम्बर-1 के तहत विद्युत लाइनों के मुरम्मत तथा खराब विद्युत खम्बों को बदलने के दृष्टिगत सोलन शहर के विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 19 अगस्त को प्रातः 09.30 बजे से सांय   6.00 बजे तक जिला न्यायालय, सिटी सेंटर प्लाजा, विवांता माॅल, सुन्दर सिनेमा, कलीन, सन्नी साइड, शेर कलीन, हिमानी रिजाॅर्ट, पैरागाॅन रिजाॅर्ट, हिमालयन पाइप व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News