सोलन में 20.57 ग्राम हैरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन
पुलिस की एसआईयू टीम ने नगाली के नजदीक हैरोइन के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 20.57 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि पुलिस की टीम नगाली क्षेत्र मेंगश्त पर थी। इसी दौरान एक सूचना के आधार पर पुलिस ने राकेश कुमार व रवि कुमार के पास से उक्त हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Latest News