सोलन में सामने आए 45 नए कोरोना के मामले

Others Solan

DNN सोलन (पूजा वर्मा) 27 जुलाई
सोलन जिला में कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिला में बुधवार को एक बार फिर 45 नए कोरोना के मामले सामने आए है। इसके साथ जिला में कोरोना पाजिटिव एक्टिव केस का आंकड़ा 202 पहुंच गया है।
जिला स्वस्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने बताया कि बुधवार को जिला से 226 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से45 नए कोरोना के मामले सामने आए है। उन्होंने बताया कि सोलन शहर में 2, नालगढ़ ब्लॉक में 15 मामले ,धर्मपुर ब्लॉक में 14 मामले , अर्की ब्लॉक में 05 मामले, चंड़ी में 7 व जिला के अन्य हिस्से में 2 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं जिला में अब तक 30643 लोग ठीक भी हुए हैं।

News Archives

Latest News