सोलन में फिर आए 3 कोरोना पाजिटिव मामले

Others Solan

DNN सोलन (आदित्य सोफत)
सोलन जिला में शनिवार को फिर 3 मामले कोरोना पाजिटिव आए है। इनमें से 2 परवाणू व 1 अर्की का है। परवाणू में सामने आए 2 मामले उसकी उद्योग से जुड़े है, जिसका कर्मचारी पहले ही कोरोना पाजिटिव आ चुका है। जबकि अर्की में सामने आया व्यक्ति होम क्वारंटीन में था और दिल्ली से लौटा था। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एन.के.गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसी के साथ सोलन जिला में कोरोना मामलों की संख्या 115 हो गई है और 46 एक्टिव केस है।

News Archives

Latest News