DNN सोलन, 20 जुलाई ।
सोलन पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में 84.87 ग्राम हैरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
पहले मामले में पुलिस की टीम को सूचना मिली कि रोहित नामक नेपाली मूल का व्यक्ति कायलर की तरफ से दोहरी दिवार सपरुन की ओर आ रहा है। जिसके बाद चिट्टा हो सकता है। इस सूचना पर पुलिस ने कायलर के पास एक युवक को रोका और पूछताछ की। जिसने पूछने पर अपना नाम रोहित बताया । इस दौरान पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो 49.50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
वहीं दूसरे मामले में सोलन पुलिस की एसआईयू टीम नेएक सूचना के आधार पर कायलर में एक किराए के कमरे में छापा मारा । जब पुलिस टीम वहां पर पहुंची तो कमरे में सोनू कुमार मौजूद था । पुलिस को पूछताछ में सोनू ने बताया यह कमरा राजूनेकिराए पर लेरखा है। पुलिस ने कमरे की तलशी ली तो अंदर से35.33 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।















