सोलन में चोरी के मामले में पंजाब से एक गिरफ्तार

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन, 10 अगस्त

सोलन के राजगढ़ रोड पर साहनी काप्म्लेक्स में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसे अदालत में पेश किया जा रहा है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि सोलन मेंसाहनी कॉम्प्लेक्स राजगढ़ रोड में 22 जुलाई की मध्यरात्रि को चोरी का मामला सामने आया था। जिसमें चोर लैपटॉप-1, मोबाइल फोन-1 तथा नकदी करीब 45 हजार रुपए की चोरी करके ले गए। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी पारस को पंजाब केलुधियाना से गिरफ्तार किया है।

Latest News